Welcome To Our College

देव कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवली के केन्द्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल के प्रशिक्षण केन्द्र की दहलीज एवं नगर के ह्दयस्थल पटेल नगर में स्थित है। महाविद्यालय का भवन, विपुल संसाधनों से सम्पन्न है। जिसमें विशाल खेल मैदान, वनस्पति, उद्यान, केन्टीन, पार्किंग आदि स्थित हैं ।



इस महाविद्यालय की स्थापना जुलाई 1999 में हुई । यह महाविद्यालय राजस्थान सरकार द्वारा स्थाई मान्यता एवं महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर से सम्बद्धता प्राप्त है । महाविद्यालय में सत्र 2000 से परीक्षा केन्द्र संचालित है। यह सुविधा प्राप्त करने वाला यह जिले का प्रथम निजी महाविद्यालय हैं ।



महाविद्यालय में वर्ष 2004 में भूगोल, हिन्दी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य से स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारम्भ किया गया। वर्ष 2007 में महाविद्यालय में विज्ञान संकाय प्रारम्भ कर विज्ञान संकाय के अध्ययनरत् स्कूली छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए स्थानीय स्तर पर विज्ञान में स्नातक स्तर की शिक्षा की सौगात दी ।



शैक्षणिक सत्र 2011-12 में म.द.स.वि.वि., अजमेर द्वारा महाविद्यालय को स्वयपाठी विद्यार्थियों के परीक्षा केन्द्र के रूप में मान्यता प्रदान की गयी इसी सत्र में विज्ञान संकाय में स्नातकोत्तर स्तर पर रसायन विज्ञान में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एवं कम्प्यूटर संकाय में बी.सी.ए. पाठ्यक्रम आरम्भ कर टोंक में प्रथम निजी महाविद्यालय होने का गौरव प्राप्त किया । शैक्षणिक सत्र 2014-15 से महाविद्यालय में रोजगारोन्मुख वाणिज्य संकाय भी प्रारम्भ कर दिया गया है। इसी प्रकार यह महाविद्यालय कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं कम्प्यूटर सहित सभी संकायों से सुसज्जित स्नातकोत्तर स्तर पर महिलाओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने वाला जिले का सबसे प्रतिष्ठित एवं सुरक्षित महाविद्यालय बन गया है ।

FACILITIES

SCIENCE LAB

COMPUTER LAB

BUS FACILITY

LIBRARY